Welcome to your MATHS TEST-3
1. ₹ 1860, 12% प्रतिवर्ष के साधारण ब्याज पर कितने समय में ₹ 2641.20 हो जाएँगे?
2. एक व्यक्ति अपनी यात्रा का आधा भाग 6 किमी/घण्टा की चाल से तथा शेष आधा 3 किमी/घण्टा की चाल से तय करता है। उसकी औसत चाल है
3. एक रेलगाड़ी 80 किमी/घण्टा की गति से चलती है और कुछ दूरी 4.5 घण्टों में पूरी करती है। उसकी दूरी को 4 घण्टों में पूरा करने के लिए रेलगाड़ी की गति है
4. कुछ आमों का भार 2 किलो 600 ग्राम है तथा कुछ सेबों का भार 1 किलो 450 ग्राम है। आमों का भार सेबों के भार से कितना अधिक है?
5. संख्या 105 में गुणनखण्डों की संख्या है
6. सोमेश दो रेडियो बेचता है, जिसमें से प्रत्येक का विक्रय मूल्य ₹ 150 है। एक रेडियो 25% लाभ और दूसरा 25% की हानि पर बेचा गया। कुल लाभ या हानि ज्ञात करें।
7. राम ने ₹ 15 में एक दर्जन कलम बेचने पर 25% लाभ अर्जित किया। ₹ 12 में 15 कलमों को बेचने से उसे कितने प्रतिशत हानि होगी?
8. यदि रमेश के पास अपने धन का 3/7 भाग खर्च करने के बाद ₹ 100 शेष रहते हैं, तो प्रारम्भ में उसके पास कितने रुपए थे?
9. 128, 288 तथा 160 का म. स. (HCF) है
10. 6 के पहले चार गुणजों का योग है
11. राम को परीक्षा में श्याम से 8 अंक अधिक मिले। अनिल को उसी परीक्षा में राम से 4 अंक अधिक मिले। यदि तीनों को मिलाकर कुल 128 अंक मिले हों, तो राम को मिलने वाले अंक हैं
12. यदि बिस्कुटों के 12 पैकेटों का मूल्य ₹ 240 है, तो बिस्कुटों के 8 पैकेटों का मूल्य होगा
13. एक संगठन में 3450 कर्मचारी हैं। इनमें से 42% कर्मचारियों ने पदोन्नति प्राप्त की हो, तो कुल कितने कर्मचारी पदोन्नत हुए?
14. दो दशमलवों का गुणनफल 20.7326 है। यदि एक दशमलव संख्या का मान 4.13 है, तो दूसरा दशमलव है
15. 15 मी लम्बाई तथा 8 मी चौड़ाई वाले आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
16. एक वर्ग के विकर्ण की लम्बाई 8 सेमी है। वर्ग की भुजा की लम्बाई है
17. एक मछली के टैंक की लम्बाई 40 सेमी चौड़ाई 60 सेमी तथा ऊँचाई 50 सेमी है। इसमें 50 लीटर पानी भरा है। इस टैंक को पानी से पूरा भरने के लिए कितना लीटर पानी और डालना पड़ेगा?
18. एक अभाज्य संख्या होती है
19. 2424 में 2 के स्थानीय मानों का योगफल है
20. 19 हजार + 19 सैकड़े + 19 इकाई =… के बराबर है